समाचार

आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के सानिध्य में भक्तामर विधान : नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी जैन मंदिर में हुआ भव्य आयोजन


आगरा की नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री भक्तामर विधान हुआ। अष्टद्रव्यों से श्रीजी के समक्ष माडलें पर अर्घ्य अर्पित किए। भामाशाह अशोक पाटनी की धर्म पत्नी सुशीला पाटनी सपरिवार के शामिल हुईं। आगरा से पढ़िए मनोज जैन बाकलीवाल की यह खबर…


आगरा। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी में शनिवार को आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री भक्तामर विधान किया गया। इसमें उपस्थित इंद्र-इंद्राणियों ने गुरुमां द्वारा उच्चारित मंत्रों के मध्य अष्टद्रव्यों से श्रीजी के समक्ष माडलें पर अर्घ्य अर्पित किए। विधान में भामाशाह अशोक पाटनी की धर्म पत्नी सुशीला पाटनी सपरिवार शामिल हुईं। विधानाचार्य अविनाश जैन शास्त्री के दिशा-निर्देशन में आगरा समाज के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में मंदिर के घंटे का सुशीला पाटनी द्वारा विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया गया।

यह समाजजन मौजूद रहे

गुरु मां का आशीर्वाद पाकर आगरा का जैन समाज आनंदित है। इस अवसर पर राजेश जैन सेठी, अशोक जैन, अखिल जैन, निर्मल जैन मोठ्या, अमित जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, बीना बैनाड़ा, उमा जैन, नॉर्थ ईदगाह सकल जैन समाज के लोग मोजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page