समाचार

ज्ञान तीर्थ क्षेत्र का विकास और सभी आवश्यकता पूरी की जाएगी: कलेक्टर सहित अधिकारियों ने विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की


श्री ज्ञान तीर्थ क्षेत्र में बुधवार को कलेक्टर अंकित अस्थाना, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर सतेंद्रसिंह धाकरे ने दर्शन किए। प्रभु की वंदना की। कलेक्टर ने क्षेत्र के विकास और सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सभी अधिकारी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। मुरैना से पढ़िए अजय जैन की यह खबर…


मुरैना। एबी रोड़ स्थित श्री ज्ञान तीर्थ क्षेत्र में बुधवार को कलेक्टर अंकित अस्थाना, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और नगर निगम कमिश्नर सतेंद्रसिंह धाकरे ने पहुंचकर वीतरागी प्रभु की वंदना की और आचार्यश्री ज्ञान सागर जी के चित्र के दर्शन किए। इस दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने तीर्थ क्षेत्र परिसर का भ्रमण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली। तीर्थ पर सभी अधिकारियों को अंग वस्त्र भेंटकर, केसर तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। सम्मान करने वालों में भूपेंद्र जैन ग्वालियर केट अध्यक्ष, महेशचंद जैन ठेकेदार, नीलेश जैन, विजय जैन गहना ज्वैलर्स, पंकज जैन, मनीष जैन, आयु जैन वंदना साड़ी, जिनेश जैन तेल वाले, राहुल जैन दूध वाले, मुकेश जैन आदि शामिल रहे।

जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाएं देख अभिभूत हुए अतिथि

कलेक्टर ने क्षेत्र का निरीक्षण कर क्षेत्र के विकास और सभी आवश्यकता पूरी करने का तीर्थ क्षेत्र कमेटी को आश्वासन दिया। इस दौरान भूपेंद्र जैन ने बताया कि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी द्वारा स्थापित यह तीर्थ क्षेत्र धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ आगामी दिनों में समाज सेवा का भी बड़ा केंद्र बनेगा। कलेक्टर ने मुख्य मंदिर में श्रीजी के दर्शन कर देश की एकता, अखंडता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर में उन्होंने करीब 25 मिनट तक तीर्थकर भगवान की प्रतिमा की विशेष पूजा की। मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। योगेश पाल गुप्ता ने भगवान जिनेंद्र के उपदेशों को आमजन तक पहुंचाने के साथ उनके सिद्धांतों पर चलने की बात कही। सभी अतिथि जिनेंद्र भगवान की प्रतिमाएं देखकर अभिभूत हुए। साथ ही मंदिर की आकर्षक बनावट से वह मंत्रमुग्ध हो गए। सभी ने जिनेंद्र प्रभु की प्रतिमाओं को भावपूर्ण निहारा और कहा कि वर्तमान में विश्व में शांति लाने के लिए भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाना आवश्यक है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page