समाचार

भगवान श्री आदिनाथ जन्म और तप कल्याणक 23 मार्च को : विश्व शांति के लिए कलशाभिषेक, शांतिधारा की जाएगी


 जैन वीर मंडल के तत्वावधान में सकल जैन समाज की आवश्यक मीटिंग हुई। इसमें युग प्रवर्तक देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (भगवान ऋषभ देव) जन्म कल्याणक महोत्सव 23 मार्च को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। घर-घर ध्वज वितरण के लिए संयोजक बनाए गए। कुचामन से पढ़िए सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


कुचामन सिटी। श्री जैन वीर मंडल के तत्वावधान में सकल जैन समाज की आवश्यक मीटिंग हुई। इसमें युग प्रवर्तक देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (भगवान ऋषभ देव) जन्म कल्याणक महोत्सव 23 मार्च को धूमधाम से मनाने का निर्णय हुआ। कार्यक्रम में सुबह सात बजे सभी जिनालयों में विश्व शांति के लिए कलशाभिषेक, शांतिधारा की जाएगी। 1008 भगवान आदिनाथ का पूजा विधान किया जाएगा। अध्यक्ष सौभागमल ने कि बताया सुबह 9 बजे नागोरी मंदिर पुरानी धानमंडी से श्रीजी को रथ में विराजमान कर पलटन गेट, गोल प्याऊ, सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, अंबेडकर सर्किल, आथुना दरवाजा होकर वापस जुलूस नागोरी अजमेरी मंदिर धान मंडी में सम्मापन के बाद मंदिर में श्रीजी का कलशाभिषेक कर वेदी में विराजमान किया जाएगा। पुरुष सफेद और महिलाएं केशरिया परिधान पहन कर जुलूस की शोभा बढ़ाएंगे।

घर-घर ध्वज वितरण होगा

अजित पहाडिया ने बताया कि शाम 7.30 बजे सब्जी मंडी नई नसियाजी में मांगतुंग आचार्य द्वारा रचित भक्तामर स्तोत्र की 48 दीपकों से भक्ति भाव से संगीतमय आरती की जाएगी। संस्था देवेन्द्र पहाडिया अशोक अजमेरा ने बताया कि जैन धर्म की प्रभावना के लिए घर-घर ध्वज लगाओ के लिए अपने-अपने एरिया में ध्वज देने के लिए सुरेश गंगवाल, प्रदीप काला, राजकुमार बज, राजेश गोधा, जितेंद्र पाटोदी, पंकज काला, अभिषेक पाटनी, अमित पहाड़िया को घर-घर ध्वज वितरण के लिए संयोजक बनाया गया। जिनका बुधवार को वितरण किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page