समाचार

मुनि संघ का छत्रपति नगर में मंगल प्रवेश : मुनि संघ का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया


मुनि श्री आदित्य सागर जी संघ सहित छत्रपति नगर सोमवार शाम को पधारे। मार्ग में जगह-जगह मुनि संघ का पाद प्रक्षालन हुआ। मुनिश्री संघ ने शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अगवानी की। इंदौर से पढ़िए राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


इंदौर। मुनि श्री आदित्य सागर जी, मुनिश्री अप्रमित सागर जी, मुनिश्री आराध्य सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं क्षुल्लक श्रेयश सागर जी ने सोमवार शाम अंबिकापुरी जैन मंदिर से विहार किया। अंजनी नगर, सुखदेव नगर कॉलोनी, रामचंद्र नगर होते हुए छत्रपति नगर में शोभायात्रा के साथ मंगल प्रवेश किया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने मुनि संघ का पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में महिलाएं मंगल का राशि लिए एवं पुरुष वर्ग नाचते झूमते और ‘नमोस्तु शासन जयवंत हो’ एवं आचार्य विशुद्ध सागर एवं मुनि आदित्य सागर के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

पाद प्रक्षालन कर मुनि संघ की अगवानी की

मुनि संघ के आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर पहुंचने पर जिनालय ट्रस्ट पदाधिकारी डॉ.जैनेंद्र जैन, राकेश नायक, राजेश जैन दद्दू,निलेश जैन टेलेंट एवं महिला मंडल की रजनी जैन, मुक्ता जैन, मीना जैन एवं मनीषा जैन ने पाद प्रक्षालन कर मुनि संघ की अगवानी की। संध्या श्रुत समाधान कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज द्वारा धर्म, समाज, संस्कृति से संबंधित लोगों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page