वरिष्ठ समाजसेवी परदेशीपुरा दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं सामाजिक संसद के कार्य अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद एवं उनके वकील पुत्रों के साथ पुलिस ने बिना जानकारी लिए अकारण मारपीट की एवं उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस का यह कृत्य निंदनीय है। जैन समाज ने पुलिस के इस कृत्य की भर्त्सना करते हुए चेतावनी दी है कि अगर समय पर कार्रवाई कर दोषी पुलिस कर्मियों को दंडित नहीं किया गया तो समाज आंदोलन करेगा। इंदौर से पढ़िए यह खबर…
इंदौर। वरिष्ठ समाजसेवी परदेशीपुरा दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष एवं सामाजिक संसद के कार्य अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद एवं उनके वकील पुत्रों के साथ पुलिस ने बिना जानकारी लिए अकारण मारपीट की एवं उनके साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस का यह कृत्य निंदनीय है। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन एवं राजेश जैन दद्दू एवं समाज के वरिष्ठजन डॉ. जैनेन्द्र जैन, राजकुमार पाटोदी, अमित कासलीवाल, एम. के. जैन, नवीन गोधा, संजय अहिंसा, राजेन्द्र सोनी, हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, नरेंद्र वेद, अनिल जैनको, सुदीप जैन आदि ने पुलिस-प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त करवाई करें ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। साथ ही समाजजनों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो समग्र जैन समाज प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा।













Add Comment