महावीर इन्टरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा लिचाना परिवार के सौजन्य से निःशुल्क परामर्श शिविर दिनांक 5 मार्च बुधवार को अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर अस्पताल के पास विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा। पढ़िए कुचामन सिटी से वीर सुभाष पहाडिया की यह खबर…
कुचामन सिटी। महावीर इन्टरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा विमला देवी झांझरी (जैन) लिचाना परिवार के सौजन्य से निःशुल्क परामर्श शिविर दिनांक 5 मार्च बुधवार को अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर अस्पताल के पास पर डॉक्टर विधि, चर्म, एलर्जी सौन्दर्य व यौन रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर जितेन्द्र पुरोहित एवं ओरल एण्ड मैक्जिलो फेशियल सर्जन, डॉक्टर ऋचा पारीक डायटीशियन, आहार विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।
अध्यक्ष, वीर रामावतार गोयल, सचिव, अजित पहाडिया के अनुसार शिविर संयोजक, वीर नरेश कुमार जैन, वीर सुरेश कुमार जैन, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर रमेश कुमार हांेगे। शिविर का समय सुबह 10 बजे से 1 बजे तक रहेगा। निम्न जांचे निःशुल्क TEC, BSR, BP, HP की सुविधा रखी गई है। सभी शिविर मे पधारकर जयपुर के चिकित्सको से परामर्श लेकर लाभ लेवें।













Add Comment