समाचार

मुंबई में आचार्यों से विश्व जैन संगठन आशीर्वाद प्राप्त करेंगे: नई दिल्ली से गिरनार जी धर्मपदयात्रा के लिए जुटाएंगे समर्थन

 


विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और पदाधिकारी मुंबई में हो रहे जिनबिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव में ससंघ विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं आचार्य प्रणाम सागर संसघ से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। यहां जानकारी देते हुए सभी को परिवार और मित्रों सहित पदयात्रा में सम्मिलित होकर तीर्थ वंदना के पुण्यार्जन करने का आह्वान भी कल करेंगे। पढ़िए मुंबई से यह खबर….


मुंबई। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और पदाधिकारी मुंबई में हो रहे जिनबिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव में ससंघ विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी एवं आचार्य प्रणाम सागर संसघ से अगामी 23 मार्च से शुरू होने वाली नईदिल्ली से होकर 22वें जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्षस्थली गिरनार जी पर 2 जुलाई को निर्वाण दिवस पर पहुंचने वाली श्री नेमि-गिरनार तीर्थ धर्म पदयात्रा के बारे में रविवार को आचार्य संसघ का मंगल आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि लगभग 1500 किमी लंबी दिल्ली से गिरनार जी की धर्म पदयात्रा के माध्यम से विभिन्न राज्यों के जैन समाज को जोड़ने और नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थली के दर्शन करने के साथ अहिंसा, भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य के लिए यह पदयात्रा निकाली जा रही है। यहां जानकारी देते हुए सभी को परिवार और मित्रों सहित पदयात्रा में सम्मिलित होकर तीर्थ वंदना के पुण्यार्जन करने का आह्वान भी कल करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page