समाचार

चिंतन बाक़ीवाला का विश्व हिन्दी दिवस गान रिलीज़ हुआ: विद्यासागरजी महाराज व विशुद्धसागरजी महाराज की प्रेरणा से प्रेरित


विश्व हिन्दी अकादमी मुंबई, मालवा रंगमंच समिति और पी पी प्रोडक्शन द्वारा विश्व हिन्दी दिवस पर गान बनाया गया है। जिसे रॉक स्टार चिंतन बाक़ीवाला ने अपनी आवाज़ दी है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…


इंदौर।  माँ अहिल्या की नगरी के जैन समाज गौरव रॉक स्टार किशोर दा के फेन अपनी आवाज के जादूगर

भारत माता के आशीष, माँ अहिल्या के आशीर्वाद से और संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज, चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज की प्रेरणा से प्रेरित होकर विश्व हिन्दी अकादमी मुंबई, मालवा रंगमंच समिति और पी पी प्रोडक्शन द्वारा विश्व हिन्दी गान बनाया गया है। इस गीत को देश के पार्श्व गायक और रॉक स्टार चिंतन बाक़ीवाला ने अपनी मधुर आवाज़ दी है।

राजेश जैन दद्दू ने कहा कि चिंतन बाकिवाला का ये हिन्दी गीत हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए बहुत ही अनुकरणीय एवं सराहनीय है। गान का शानदार वीडियो रिलीज़ का आयोजन जुहू इस्कॉन ऑडिटोरियम मुंबई में 10 जनवरी शुक्रवार को हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page