समाचार

मुनिश्री विहार के दौरान पहुंचे वृद्धा आश्रम: 4 दिनों से संलेखना लिए एक वृद्ध महिला को आशीर्वचन सुनाए


मुनिश्री प्रमाणसागर जी ससंघ का गोम्मट गिरी में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान मुनि श्री वृद्धा आश्रम भी गए। वहां सल्लेखनारत महिला को मंत्र सुनाए और आशीर्वाद दिया। एयरपोर्ट चौराहे पर मुनि श्री पूज्यसागर जी और नरेंद्र वेद ने अगवानी की। 


इंदौर। मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ का रविवार को गोमट गिरी की ओर मंगल प्रवेश हुआ। महाराजश्री रामचंद्र नगर जिनालय के दर्शन कर आगे बढ़ चुके थे। तभी मुनिश्री पूज्य सागर जी महाराज और सामाजिक संसद अध्यक्ष के साथ एयरपोर्ट चौराहे पर मुनि श्री प्रमाण सागर जी संघ की आगवानी के लिए सामाजिक संसद प्रवक्ता मनीष अजमेरा उपस्थित थे।

वृद्धा आश्रम पहुंचे मुनिश्री 

इसी दौरान अजमेरा के पास एयरपोर्ट स्थित राज शांति वृद्धा आश्रम से फोन आया कि महाराजश्री आश्रम पधार कर आशीर्वाद दें। यह सभी बुजुर्गों की भावना है। अजमेरा तुरंत आश्रम पहुंचे जहां संचालिका रेखा सुराणा ने मुनि श्री को आश्रम लाने का आग्रह किया।

45 बुजुर्गों ने दर्शन कर आशीर्वाद

जब मुनि श्री आश्रम के नजदीक सड़क के दूसरी ओर पधारे। तभी मनीष अजमेरा अपने साथी वीरेंद्र बडजात्या के साथ मुनिश्री के पास पहुंचे और वृद्धा आश्रम चलने का निवेदन किया। मुनिश्री ने तत्काल सहमति व्यक्त करते हुए वृद्धा आश्रम की ओर चल दिए। आश्रम में उपस्थित लगभग 45 बुजुर्गों (महिला और पुरुष) ने मुनिश्री के दर्शनकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सल्लेखनारत महिला को मंत्र सुनाया

साथ ही 4 दिनों से संलेखनारत बुजुर्ग महिला के कमरे में पहुंचकर मुनिश्री ने मंत्र जाप सुनाया और आशीर्वचन देते हुए आशीर्वाद दिया।

आश्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की

इस दौरान अजमेरा ने जब आश्रम संचालिका से मुनिश्री का परिचय कराया। तब मुनिश्री ने आश्रम के संदर्भ में विस्तृत चर्चा करते हुए समस्याओं, कठिनाइयों और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

भावविभोर हुए भक्त

मुनिश्री के वृद्धों के बीच पहुंचने के दृश्य ने सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद मुनिश्री ग्रेटर बाबा की ओर प्रस्थान कर गए। एयरपोर्ट चौराहे पर मुनिश्री पूज्य सागर जी के सानिध्य और नरेंद्र वेद के नेतृत्व में मुनिश्री की आगवानी की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page