समाचार

प्रभु पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक महोत्सव ताजगंज जैन मंदिर में संपन्न : मंत्रोच्चारण के साथ शांतिधारा की गई


आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 26 दिसंबर को आगरा के ताजगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन सानंद संपन्न किया गया। पढ़िए संजय जैन की रिपोर्ट…


आगरा। आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 26 दिसंबर को आगरा के ताजगंज स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्री पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन सानंद संपन्न किया गया। जिसमें प्रथम कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य श्री सचिन जैन, राहुल जैन जयपुरिया को मिला।

प्रथम स्वर्ण कलश से शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री संजय कुमार जैन, मधुर जैन विभव नगर परिवार को मिला। आचार्यश्री के मुखारविंद से उच्चरित मंत्रोच्चारण के साथ शांतिधारा की गई। शांतिधारा के बाद सभी भक्तों ने स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक महोत्सव की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। आचार्य श्री ने भक्तों को मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि तीर्थंकरों के कल्याणक पर जो भी आयोजन किया जाता है। उसमें श्रावकों को अतिशय पुण्य का बंध होता है। मंदिर जी में समय-समय पर इस तरह के आयोजन करना चाहिए। इससे धर्म प्रभावना होती है।

ये सभी उपस्थित रहे

इस अवसर पर संजय कुमार जैन, संजयबाबू जैन, विजय जैन, योगेश जैन, पारस जैन, विनय जैन, विशाल जैन, श्रीमती मीरा जैन, रितु जैन, मिनी जैन, अनुराधा जैन, गीता जैन एव समस्त महिला मंडल एवं सकल जैन समाज ताजगंज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page