समाचार

अंतरराष्ट्रीय जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन त्रिदिवसीय भोपाल मेंः सजातीय बंधुओं के विवाह योग्य बच्चों के वैवाहिक संबंध तय करने का सुनहरा अवसर


भोपाल में दिगंबर जैन समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन हो रहा है। 21 दिसंबर से तीन दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश के सजातीय बंधुओं के विवाह योग्य बच्चों के वैवाहिक संबंध तय करने का सुनहरा अवसर होगा। इसकी तैयारियां की जा रही है। पंजीयन के लिए अंतिम तिथि 10 दिसंबर रखी गई है। पढ़िए भोपाल से यह खबर…


भोपाल। समाज की बेटी समाज में इस संकल्प वाक्य के साथ इस वर्ष जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 21 से 23 दिसंबर को भोपाल में हो रहा है। सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। परिचय सम्मेलन के सूत्रधार मनोहरलाल टोंग्या, इंजीनियर विनोद जैन, रविंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू ने बताया की विश्व का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध परिचय सम्मेलन मनोहरलाल टोंग्या, इंजीनियर विनोद जैन के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय दिगंबर जैन समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन लगातार किया जा रहा है।

अभा दिगंबर जैन समाज की ऐतिहासिक पहल

अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके बच्चे विदेश में और बड़े-बड़े शहरों में नौकरी और व्यापार करने चले जाते है। जहां ना तो समाजजन और ना बच्चे एक-दूसरे से परिचित हो पा रहे हैं एवं विवाह के लिए उचित जीवन साथी का चुनाव कठिन कार्य हो गया। आज की सबसे ज्वलंत समस्या के समाधान के लिए अखिल भारतीय दिगंबर जैन परिचय सम्मेलन के माध्यम से विवाह योग्य बच्चों के परिचय के लिए विशाल जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया है। जो हजारों अभिभावकों और प्रत्याशियों की उपस्थिति में होगा।

मंच से नई शैली में होगा परिचय प्रस्तुत

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सबसे अधिक इंट्री वाले परिचय सम्मेलन में प्रत्याशी स्वयं मंच से नई शैली में परिचय देंगे। समारोह स्थल पर जन्म पत्रिका मिलान के लिए कंप्यूटर और ज्योतिष विद्या दोनों विधाओं से मिलान् की सुविधा सुनिश्चित की गई है। प्रत्याशियों की व्यक्तिगत मुलाकात के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए जा रहे हैं। मंच से प्रस्तुत परिचय को लाइव चैनल के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। सम्मेलन में देश-विदेश से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page