समाचार

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद शाखा ऋषभदेव की बैठक आयोजित : आशीष अध्यक्ष, कुशल महामंत्री मनोनीत


अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद शाखा ऋषभदेव की बैठक आयोजित की गई जिसमें से सर्वसम्मति शाखा की नई कार्यकारणी का चयन मनोनीत कर किया गया । विस्तार से पढ़िए सचिन गंगावत की। रिपोर्ट ।


ऋषभदेव । अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद शाखा ऋषभदेव की आज महावीर नगर मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। प्रदेश संयुक्त महामंत्री सचिन गनोडिया ने बताया कि सर्वसम्मति से संरक्षक मिथिलेश भंवरा, अध्यक्ष आशीष गांधी, महामंत्री कुशल शाह, उपाध्यक्ष अक्षय दलावत, कोषाध्यक्ष नितीश जैन, सह मंत्री अमित गनोडिया तथा सांस्कृतिक मंत्री प्रशांत जैन को मनोनीत किए गए।

इसके पूर्व बैठक में 5 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में युवा परिषद के अधिक से अधिक सदस्यों को भाग लेने हेतु अनुरोध किया। कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी तथा फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

ये सभी उपस्थित थे

इस दौरान जिलाध्यक्ष देहात सुनिल लूणदिया, पूर्व अध्यक्ष अतुल अकोत, पूर्व महामंत्री पुष्पदन्त मेहता, महेन्द्र दलावत, बाहुबली गांधी, विकास किकावत, अंकित भानावत, अमित दोवडिया, रमेश भंवरा, ऋषि भानावत, योगेश गांगावत, धनपाल दोवडिया, गौरव वालावत, तरुण अकोत, दिव्यांक वानावत, हिमांशु गनोडिया, दीक्षांत किकावत, कमलेश वानावत, पारस गांधी, तरुण अकोत सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page