समाचार

युवा परिषद ने किया आचार्य पुलक सागरजी का गुरु पूजन, महामाला की भेंटः 1008 दीपकों से की आरती की


ऋषभदेव में चातुर्मास कर रहे आचार्यश्री पुलक सागरजी महाराज का अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद ने गुरु पूजन एवं महाआरती का सौभाग्य प्राप्त किया। पढ़िए ऋषभदेव से सचिन गंगावत की यह खबर…


ऋषभदेव। ऋषभदेव में चातुर्मास कर रहे आचार्यश्री पुलक सागरजी महाराज का अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद ने गुरु पूजन एवं महाआरती का सौभाग्य प्राप्त किया। आचार्य पुलक सागर ने धर्माेपदेश में कहा कि पूजन हमेशा गणवेश में सही मनोभाव से होना चाहिए। शादी समारोह में यदि तैयार होने में कोई कमी नहीं रखते हैं तो भगवान और गुरुओं के पूजन में भी कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अभी तक जितने भी पूजन हुए, उनमें इसे सर्वश्रेष्ठ लगना बताया। परिषद के संयुक्त प्रदेश महामंत्री सचिन गनोडिया ने बताया कि सुबह आचार्यश्री की उपस्थिति में सभी सदस्यों ने कक्ष के बाहर अनोखी रंगोली बनाई एवं सजावट की। इसके बाद पूजन की ड्रेस में सभी ने आचार्यश्री का नाचते-गाते पूर्ण भक्ति भाव से गुरु पूजन किया। अन्य श्रद्धालुओं के लिए पूजन के बाद प्रभावना की व्यवस्था की गई। परिषद के अतुल अकोत और पुष्पदंत मेहता ने बताया कि परिषद के सदस्य गले में माला, मस्तक पर मुकुट बांधे एक जैसी पूजन ड्रेस में ऐसे लग रहे थे जैसे साक्षात इंद्रलोक धरती पर उतर गया हो। परिषद के गौरव वालावत एवं अंकित भानावत ने बताया कि शाम को युवा परिषद के सभी सदस्य अतुल अकोत के घर एकत्र हुए। जहां ढ़ोल के साथ सभी महिला एवं पुरुष साफे को धारण किए नाचते गाते चल रहे थे। सभी लोग हाथों में 1008 दीपकों की आरती सजाकर गुरुकुल पहुंचे और जयकारांे के साथ पांडाल में प्रवेश किया। परिषद के आशीष गांधी एवं अक्षय दलावत ने बताया कि आचार्य पुलक सागर जी महाराज को महामाला भेंट की। 1008 दीपकों की महाआरती उतारी। पांडाल को बेलून और कोल्ड फायर से सुसज्जित किया गया।

कार्यक्रम को इन्होंने बनाया रोचक

जिलाध्यक्ष सुनील लुणदिया ने बताया कि कार्यक्रम को रोचक एवं ऐतिहासिक बनाने में रीना दोवडिया, पारुल गनोडिया, मोनिका गनोडिया, खुशबु कीकावत, धनपाल दोवडिया, दीक्षांत किकावत, अतुल अकोत, योगेश गांगावत, कुशल शाह, अमित गनोडिया, पुष्पदंत मेहता, गौरव वालावत एवं गौरव लुणदिया का विशेष योगदान रहा। इन सभी का आभार जताया गया।

यह भी थे उपस्थित 

कार्यक्रम में अंजलि अक्षय दलावत, अंजना मिथिलेश भंवरा, पारस गांधी, रेशमा बाहुबली गांधी, सारिका लुनदिया, पुष्पदंत मेहता, नलिनी अकोत, वर्षा आशीष गांधी, अंकित भानावत, पायल वालावत, चेतना प्रशांत जैन, संगीता हिमांशु गनोडिया, ऋषि भानावत, वर्तिका कमलेश वानावत, निधि दोवडिया, दीप्ति गांगावत, प्राची जैन, कामिनी तरुण अकोत, विराट अकोत सहित सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page