समाचार

रक्त का कोई विकल्प नहीं है इसलिए रक्तदान करना है मानव सेवाः रक्तदान शिविर 22 नवंबर को अम्बाह में


मुरैना जिले के अम्बाह में कल शुक्रवार को मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें जैन समाज बंधुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की गई है। पढ़िए मुरैना के अम्बाह से मनोज जैन नायक की यह खबर… 


मुरैना। मुरैना जिले के अम्बाह में मैत्री वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर का आयोजन 22 नवंबर शुक्रवार को किया जा रहा है। फाउंडेशन के सदस्यों ने जैन समाज के सभी मानव सेवी लोगों से आग्रह किया है कि वे मानवता के लिए रक्तदान कार्यक्रम में सहयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए जागृत करें। शिविर में अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य को सफल बनाएं। सदस्यों ने बताया कि जो लोग सहयोग करना चाहते हैं, वे अपने सहयोग के लिए मैत्री क्लब के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं या कार्यक्रम स्थल सरोज देवी मेमोरियल हॉस्पिटल डीएबी स्कूल के पास पोरसा रोड अम्बाह में सुबह 9 से 3 बजे तक आकर रक्तदान कर सकते हैं। विशेष धन्यवाद राजमहल होटल मुरैना रोड अम्बाह का रहेगा।

जिंदगी के लिए रक्तदान जरूरी

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, इसलिए रक्तदान को महादान कहते हैं, क्योंकि यह दान दूसरों की जिंदगी बचाने के साथ खुद की सेहत दुरुस्त करता है। हर वक्त हमारे मित्र रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर सामाजिक कर्तव्य निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा हर समस्या का का कुछ न कुछ विकल्प ढूंढ निकाला गया है, लेकिन ब्लड का कोई विकल्प नहीं है। खून की कमी को केवल रक्तदान के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए हर सक्षम व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। जब ब्लड बैंक में रक्त होगा, तभी लोगों की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से शरीर में उर्जा आती है, नए रक्तकोष बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरुस्ती आती है। शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है और ह्रदय रोग, कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कम होता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page