आचार्य श्री 108 उदार सागरजी महाराज ससंघ एवं चातुर्मासरत गणिनी आर्यिका 105 सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य में मंदिरों के उत्तंग शिखरों पर 2 दिवसीय नवीन ध्वजदंड स्थापना का शुभारंभ हुआ। 21 नवंबर को सुबह मंदिर जी में पंचामृत अभिषेक और भूमि शुद्धि आदि के कार्यक्रम होंगे। सनावद से पढ़िए यह खबर…
सनावद। नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 उदार सागरजी महाराज ससंघ एवं चातुर्मासरत गणिनी आर्यिका 105 सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य में मंदिरों के उत्तंग शिखरों पर 2 दिवसीय नवीन ध्वजदंड स्थापना का शुभारंभ सुबह सुपार्श्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक एवं श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पंचामृत अभिषेक से हुई । बड़ा मंदिर जी में आर्यिका संघ के सानिध्य में नवीन ध्वजदंड के विभिन्न क्रियाओं से शुद्धि करने का सौभाग्य नवीन ध्वजदंड निर्माणकर्ता पुण्यार्जक परिवार को मिला।
अगली कड़ी में 21 नवंबर को सुबह 5.45 बजे से बड़े मंदिर में श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, भूमि शुद्धि, मंगलाष्टक, गर्त शुद्धि, नवदेवता के पूजन के साथ मंदिरों के उत्तंग शिखरों पर मंगल बेला में सुबह 8 बजे ध्वजदंड स्थापित किए जाएंगे। अंत में प्रभावना वितरित की जाएगी। इस अवसर पर सभी समाजजन को उपस्थित होने का आह्नान किया गया है।













Add Comment