समाचार

उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजन : भगवान महावीर का निर्वाण लड्डू चढ़ाने उमड़ा भारी जन सैलाब


 श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कमलानगर पर उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए हजारों भक्त प्रातः 6:00 बजे से 12:00 बजे तक जुटे रहे। भक्तों का तांता लगा रहा। इस बार ग्रेटर कमलानगर में गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के अंतिम मंगल आशीर्वाद से पूज्य उपाध्याय विहसंतसागर मुनिराज का पूरा वर्षायोग ऐतिहासिक रहा। पढ़िए शुभम जैन की विशेष रिपोर्ट…


आगरा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, कमलानगर पर उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य में निर्वाण लड्डू चढ़ाने के लिए हजारों भक्त प्रातः 6:00 बजे से 12:00 बजे तक जुटे रहे। भक्तों का तांता लगा रहा। इस बार ग्रेटर कमलानगर में गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के अंतिम मंगल आशीर्वाद से पूज्य उपाध्याय विहसंतसागर मुनिराज का पूरा वर्षायोग ऐतिहासिक रहा, जिसमें हर कार्यक्रम एक से बढ़कर एक रहा। लेकिन आज के कार्यक्रम ने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिनालय की अतिशयकारी भगवान महावीर की विशाल प्रतिमा के आगे मुख्य लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य PNC परिवार, आगरा को मिला। जल मंदिर पर विराजित भगवान महावीर जिन बिम्ब पर मुख्य लड्डू श्री प्रदीप जैन कासलीवाल (कटारिया ट्रांसपोर्ट) को तथा विशेष लड्डू अहिंसा परिवार कमलानगर और अशोक कुमार, शानु जैन परिवार कमलानगर को प्राप्त हुआ।

हुई विशेष शांतिधारा

कार्यक्रम का उत्साह तब और बढ़ गया जब शालीमार मंदिर से भव्य झांकी सजाकर भक्तों का सैलाब महावीर जिनालय पहुंचा, और सुनील कुमार जैन सुपारी वाले परिवार शालीमार से विशाल लड्डू लेकर सभी के साथ आए। आज के मुख्य वर्षायोग के कलश स्थापनकर्ता परिवार PNC परिवार और सुनिल कुमार मैदा, नरेंद्र कुमार जैन को बैंड-बाजों के साथ कार्यक्रम स्थल से विदाई दी गई। आज की मुख्य शांति धारा का सौभाग्य भी PNC परिवार और राजीव जैन बीडी को मिला। विशेष शांति धारा में विशाल जैन भूंच, अर्चित जैन, पवन जैन, राहुल इंजीनियर, अमित जैन, सन्मति दीपचंद जैन, अनमोल जैन सन्मति को सौभाग्य मिला।

ये भी रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में चक्रेश जैन, राहुल जैन (अहिंसा), रोहित जैन (अहिंसा), जगदीशप्रसाद जैन, पीयूष जैन, डॉ. राजीव जैन, अशोक जैन (एडवोकेट), अनिल रईस, नरेश जैन, मुकेश रपरिया, शैलेन्द्र जैन रपरिया, यशपाल जैन, अनिल एफ सीआई, सुभाष जैन, अभिषेक जैन, कुमार मंगलम जैन, समकित जैन, अंकुश जैन आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में संगीतमय गायन श्रीमती शशि जैन पाटनी और दीपक जैन ने किया। संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page