समाचार

त्योहारों को लेकर तिथि भ्रम की स्थिति : 12 को मनाया जाएगा दशहरा


ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार, अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर (गुरुवार) को दोपहर 12:31 बजे प्रारंभ होगी और 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को दोपहर 12:06 बजे तक रहेगी। चूंकि 11 अक्टूबर को उदया तिथि रहेगी, इसलिए इस दिन दुर्गाष्टमी और महा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। वर्तमान समय में हर खास त्योहार या तिथि को लेकर आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। दीपावली पूजन को लेकर विभिन्न पंचांगों और विद्वानों के बीच मतभेद हैं, और अब अष्टमी, नवमी और दशहरा की तिथियों पर भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार, अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर (गुरुवार) को दोपहर 12:31 बजे प्रारंभ होगी और 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को दोपहर 12:06 बजे तक रहेगी। चूंकि 11 अक्टूबर को उदया तिथि रहेगी, इसलिए इस दिन दुर्गाष्टमी और महा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।

इसी दिन, 11 अक्टूबर (शुक्रवार) को दोपहर 12:06 बजे से नवमी तिथि प्रारंभ होगी, जो 12 अक्टूबर (शनिवार) को 10:58 बजे तक चलेगी। नवमी तिथि भी उदया रहने के कारण इस दिन मनाई जाएगी। 12 अक्टूबर (शनिवार) को दोपहर 10:58 बजे से दशमी तिथि प्रारंभ होगी, जो 13 अक्टूबर (रविवार) को प्रातः 09:08 बजे तक समाप्त होगी। इस प्रकार, 12 अक्टूबर (शनिवार) को दशहरा मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन का विजया मुहूर्त दोपहर 02:47 बजे से 03:33 बजे तक श्रेष्ठ है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page