समाचार

हर बच्चे और युवा को देव दर्शन की विधि आनी चाहिए : अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच का राष्ट्रीय महाधिवेशन सम्पन्न


राजकीय अतिथि शांतिदूत आचार्य श्री गुरुदेव पुलक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में गुरुकुल ऋषभदेव में राष्ट्रीय महाधिवेशन आनंदपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में गुरुदेव ने सभी उपस्थित सदस्यों को आशीर्वाद दिया। अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांडुओत ने बताया कि रविवार को नगर में एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। पढ़िए सचिन गंगावत की रिपोर्ट…


ऋषभदेव। राजकीय अतिथि शांतिदूत आचार्य श्री गुरुदेव पुलक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में गुरुकुल ऋषभदेव में राष्ट्रीय महाधिवेशन आनंदपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में गुरुदेव ने सभी उपस्थित सदस्यों को आशीर्वाद दिया। अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांडुओत ने बताया कि रविवार को नगर में एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसकी पूर्व संध्या पर आरती, मंगल चरण के पश्चात कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें पुलक आइडियल का आयोजन भी शामिल था।

इसमें 17 प्रतियोगियों में से निर्णायक समिति द्वारा 10 फाइनलिस्ट चुने गए, जिनमें से अंतिम 5 का चयन किया गया। प्रथम स्थान पर प्रखर जैन, द्वितीय स्थान पर दिव्यांक जैन और तृतीय स्थान पर अभिषेक जैन रहे। मंच संचालन अमित जैन और अनामिका बाकलीवाल ने किया। प्रथम सत्र में सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। मंडप उद्घाटन अमित लोलावात परिवार द्वारा किया गया। इसके बाद चित्र अनावरण रमेश मेहता परिवार और दीप प्रज्वलन ऋषभ भवरा परिवार एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा किया गया। मंगल घट स्थापना अल्पेश भवरा द्वारा की गई।

पांच रंगों के ध्वज का वंदन सुरेश कोठरी परिवार ने किया, इसके बाद मंच की प्रार्थना की गई। सभी सदस्यों ने गुरुदेव के जयकारे लगाए। अतिथियों द्वारा गुरुदेव के चरणों में महामाला भेंट की गई। तत्पश्चात मंगलाचरण, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और आरती में विनोद जैन, विलासपुर, प्रदीप मामा, और जीतू भाई अग्रवाल परिवारों ने भाग लिया। इस मौके पर जिनशरणम ट्रस्ट के राष्ट्रीय परम सरक्षक विनोद जैन कोयले वाले को चुना गया, जबकि सुंदर किकावत को ट्रस्ट के ट्रस्टी गोषित किया गया।

स्वागत उद्बोधन राकेश वानावत और सुषमा पंचोली ने दिया। संगपति प्रदीप मामा ने गिरनार जी यात्रा करवाने की घोषणा की। प्रथम सत्र में पुरानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मान भी किया गया। गुरुदेव ने कहा कि नई कार्यकारिणी में युवा वर्ग को भी सम्मिलित किया गया है, जिसकी घोषणा द्वितीय सत्र में की गई। मंच संचालन बलवंत बल्लू और सीमा दीदी द्वारा किया गया। प्रथम सत्र के दौरान आए हुए अतिथियों का वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसके दौरान मीडिया द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। वरिष्ठ पत्रकार धरेंद्र जैन पंचोली और सचिन गंगावत उपस्थित थे। विनोद फांडुओत ने कहा कि इस अधिवेशन में 800 से 1000 लोग शामिल हुए।

यह मंच जैन समाज के अलावा जनकल्याण के कार्य भी करता है। उदयपुर में जैन यूनिवर्सिटी खोलने की योजना बनाई गई है। फांडुओत ने बताया कि गुरुदेव की जन्म जयंती को तीन दिवसीय पर्व के रूप में मनाते हैं, जिसमें कई नई योजनाएं क्रियान्वित होती हैं। द्वितीय सत्र की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद फांडुओत ने राष्ट्रीय सरक्षक के काम के बारे में जानकारी दी। गुरुदेव ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें महिला अध्यक्ष मीना जाजरी को घोषित किया गया। इसके अलावा, कार्यकारिणी में कार्याध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक मंत्री, शिक्षा मंत्री, और प्रवक्ता बनाए गए। सभी का स्वागत सत्कार और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष और महिला अध्यक्षा के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ शाखाओं का सम्मान भी किया गया।

युवा मंच के गठन पर विचार किया गया। गुरुदेव ने कहा कि हर बच्चे और युवा को देव दर्शन की विधि आनी चाहिए, जिसके लिए एक पुस्तक भी लिखी गई है। गुरुदेव ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि लाखों भक्त हैं, और हम हर साल उन्हें बुलाते हैं। अंत में भानु गनोडिया और सरोज जैन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। महिला मंच की अध्यक्षा सुषमा पंचोली ने बताया कि सभी का सहयोग आगे भी मिले और कार्यक्रम बहुत सुंदर हुआ। इस अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page