नांदणी (महाराष्ट्र) में इंदौर नगर के महादानी सुमति धाम के न्यासी सपना मनीष गोधा गुरु भक्त परिवार द्वारा, श्रुत संवेगी श्रमण मुनि सुव्रत सागर जी के निर्देशन में एक भव्य मीटिंग आयोजित की गई। यह मीटिंग 27 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को संपन्न हुई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस मीटिंग में देश के विभिन्न राज्यों से अनेक गुरु भक्तों ने सहभागिता की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। नांदणी (महाराष्ट्र) में इंदौर नगर के महादानी सुमति धाम के न्यासी सपना मनीष गोधा गुरु भक्त परिवार द्वारा, श्रुत संवेगी श्रमण मुनि सुव्रत सागर जी के निर्देशन में एक भव्य मीटिंग आयोजित की गई। यह मीटिंग 27 सितंबर 2024 (शुक्रवार) को संपन्न हुई। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस मीटिंग में देश के विभिन्न राज्यों से अनेक गुरु भक्तों ने सहभागिता की। प्रमुख संयोजक मनीष जी और श्रीमती सपना गोधा जी ने जानकारी दी कि आयोजन 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक तीर्थ स्वरूप “सुमति धाम, जिनालय इंदौर (म.प्र.)” में सम्पन्न होगा।
रविवार, 27 अप्रैल 2025 को सम्पूर्ण संघों का एक साथ सुमति धाम में प्रवेश होगा। इस आयोजन में लगभग 500 संत-साध्वियाँ और 300 त्यागी-वृति सम्मिलित होंगे। 30 अप्रैल, अक्षय तृतीया के दिन पट्टाचार्य-पदारोहण के संस्कार प्रातःकाल में होंगे।
इसके अलावा, श्रमण संस्कृति के समाधिस्थ गणाचार्य श्री विरागसागर जी की जन्म जयंती 2 मई को बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। यह आयोजन एक विशाल रूप में लगभग 65 एकड़ में सम्पन्न होगा।













Add Comment