समाचार

मुनिराज श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज का रहा सानिध्य : नसियां जी जैन मंदिर में हुआ वार्षिक कलशाभिषेक


दिगम्बर जैन नसियां जी मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विगत दिवस, पूज्य युगल मुनिराज श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में सौधर्म इंद्र के स्वरूप में राकेश कुमार लोकेश जैन (कुथियाना वाले) नायक परिवार द्वारा प्रथम कलश से श्री जिनेंद्र प्रभु का जलाभिषेक किया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। दिगम्बर जैन नसियां जी मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विगत दिवस, पूज्य युगल मुनिराज श्री शिवानंद जी महाराज एवं मुनिश्री प्रश्मानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस महोत्सव में सौधर्म इंद्र के स्वरूप में राकेश कुमार लोकेश जैन (कुथियाना वाले) नायक परिवार द्वारा प्रथम कलश से श्री जिनेंद्र प्रभु का जलाभिषेक किया गया। इंद्र स्वरूप में टीकाराम हरिश्चंद, सोनू जैन, सुरेशचंद चंद्रप्रकाश, राजकुमार जैन, मनोज, रविंद्र, सतेंद्र, संजय जैन, प्रवीण, नवीन, दीपक, और पारस जैन ने अभिषेक किया।

शांतिधारा करने का सौभाग्य राकेश कुमार, सुनील, मुकेश, संजय, विकास जैन पलपुरा परिवार एवं पदमचंद, गौरव, ललित, दिवाकर जैन चैटा परिवार को प्राप्त हुआ। पूज्य युगल मुनिराजों का पाद प्रक्षालन सतेंद्र कुमार, पारस, और शैलेंद्र जैन (खनेता वाले) परिवार ने किया। इस अवसर पर नसियां जी महिला मंडल एवं प्रज्ञावती महिला मंडल ने पूज्यश्री को शास्त्र भेंट किए। कलशाभिषेक से पूर्व चित्र अनावरण और दीप प्रज्वलन टीकाराम जैन, महेश्चंद जैन ठेकेदार, मनेंद्र जैन रानू, और राजकुमार जैन ने किया। नन्ही बालिकाओं ने मंगलाचरण के रूप में नृत्य प्रस्तुत किया। सभी धार्मिक क्रियाएं नवीन भैयाजी जबलपुर ने संपन्न कराई।

सोधर्म इंद्र ने श्री जिनेंद्र प्रभु को पाण्डुक शिला पर विराजमान किया। जैसे ही प्रासुक जल की धारा प्रभु जी की प्रतिमा पर डाली गई, सभी लोग हर्षोल्लास के साथ तालियां बजाकर भगवान महावीर स्वामी की जय जयकार करने लगे। युगल मुनिराज श्री शिवानंद जी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी से शांतिधारा का वाचन किया। इस पावन एवं पुनीत अवसर पर युगल मुनिराजों ने अपनी अमृतमय वाणी से सभी को संबोधित करते हुए शुभाशीष दिया। इस कार्यक्रम में बाल ब्रह्मचारिणी अनीता दीदी, ललिता दीदी, और पूर्व प्राचार्य महेंद्र कुमार शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page