मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ का 26 सितंबर को आगरा में मंगल प्रवेश हुआ। जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सुबह 7:00 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ मंगल विहार की शुरुआत की गई। विहार जयपुर हाउस चौराहा, प्रताप नगर, पांडव नगर, सीटीवी ऑफिस, और मारुति स्टेट चौराहा होते हुए कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ का 26 सितंबर को आगरा में मंगल प्रवेश हुआ। जयपुर हाउस स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सुबह 7:00 बजे ढोल-नगाड़ों के साथ मंगल विहार की शुरुआत की गई। विहार जयपुर हाउस चौराहा, प्रताप नगर, पांडव नगर, सीटीवी ऑफिस, और मारुति स्टेट चौराहा होते हुए कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने उपाध्यायश्री का पाद प्रक्षालन कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद उपाध्यायश्री ससंघ ने मंदिर की सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए और श्रावक-श्राविकाओं को मंगल देशना का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर देवनगर और पश्चिमपुरी सकल जैन समाज के पदाधिकारियों ने उपाध्यायश्री को श्रीफल भेंट कर उनका मंगल निवेदन किया।
आवधपुरी कॉलोनी में स्वागत
शाम 4:00 बजे उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार अवधपुरी कॉलोनी के इंद्रप्रकाश जैन के निवास स्थान के लिए हुआ, जहां अवधपुरी सकल जैन समाज ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद, शाम 7:00 बजे से गुरुभक्ति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 6:30 बजे उपाध्यायश्री ससंघ का मंगल विहार अवधपुरी से श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 7 बोदला के लिए होगा। इस शुभ अवसर पर रविंद्र जैन, आदित्य जैन, अजय जैन, राजीव जैन, विवेक जैन, इंद्रप्रकाश जैन, नरेंद्र कुमार जैन, राकेश जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, पीयूष जैन, दिव्यांशु जैन, रश्मि जैन, कविता जैन, करुणा जैन, मंजरी जैन, पुष्पा जैन सहित समस्त कलाकुंज एवं अवधपुरी सकल जैन समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment