अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा तालबेहट में एक निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया। श्री दिगम्बर जैन पारसनाथ बड़े मंदिर में आयोजित इस कैम्प का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने कहा कि तरुण मित्र परिषद ललितपुर जिले में निरंतर दिव्यांग कैम्प लगाकर सराहनीय कार्य कर रही है। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…
तालबेहट (ललितपुर)। अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा तालबेहट में एक निःशुल्क विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया। श्री दिगम्बर जैन पारसनाथ बड़े मंदिर में आयोजित इस कैम्प का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार ने कहा कि तरुण मित्र परिषद ललितपुर जिले में निरंतर दिव्यांग कैम्प लगाकर सराहनीय कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के अध्यक्ष अरुण कुमार जैन ने की।
परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि रविंद्र जैन और राजीव जैन सर्राफ, छपरौली के सहयोग से आयोजित इस 52वें दिव्यांग कैम्प में 14 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग (हाथ और पैर), 15 पोलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, 8 ऑर्थोशूज (जूते), 10 स्टिक, 2 वॉकर, 4 जोड़े बैसाखियां आदि, और 10 श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान करने के लिए चयन कर नाप लिया गया। संयोजक समकित जैन के अनुसार, ये सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में बनाकर 15 अक्टूबर को यहां वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर परिषद के सहसचिव आलोक जैन, मुख्य सहयोगी रविंद्र कुमार जैन, पूर्व पार्षद चक्रेश जैन, सुरेश बाबू जैन (एडवोकेट), मंदिर महामंत्री अजय जैन, नितिन जैन, नीलू जैन आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे। अंत में, परिषद के महासचिव अशोक जैन ने मंदिर समिति और पार्षद चक्रेश जैन के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।













Add Comment