समाचार

श्रीफल जैन न्यूज़ का आयोजन : तपाभिनंदन समारोह 2024 


श्रीफल जैन न्यूज़ द्वारा आयोजित तपस्वीयो का सम्मान परम पूज्य आचार्य 108 विप्रणतसागरजी महाराज के सानिध्य में परदेशीपुरा दिगंबर जैन मंदिर पर दिनांक 25 सितंबर 2024 को किया गया। जिसमें लगभग 50 तपस्वियों का सम्मान किया गया और आचार्य विप्रणतसागरजी महाराज द्वारा तपस्वियों और श्रीफल जैन न्यूज़ परिवार को आशीर्वचन मिले।


इंदौर । पर्वाधिराज पर्यूषण के पावन पर्व पर जिन श्रावक, श्राविकाओं द्वारा पांच या पांच से अधिक उपवास की साधना की थी उनके “सम्मान समारोह” कार्यक्रम का आयोजन श्रीफल जैन न्यूज़ संपादक रेखा जैन द्वारा किया गया।

यह कार्यक्रम आज दिनांक 25 सितंबर 2024 बुधवार को प्रातः 9:00 बजे परम पूज्य आचार्य 108 श्री विप्रणतसागरजी महाराज के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परदेशीपुरा, इंदौर में हुआ।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि सोशल ग्रुप की परम संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, अतिथि डीके जैन रिटायर्ड डीएसपी, माला जैन और जया सालगिया रही।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाहुबली भगवान के सामने दीप प्रज्वलन व मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया।

तत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन हुआ। परम पूज्य आचार्य विप्रणतसागरजी महाराज की अमृतवाणी द्वारा भी तपस्वियों को और श्रीफल जैन न्यूज़ परिवार को आशीर्वाद मिला।

श्रीफल जैन न्यूज़ की संपादक रेखा संजय जैन द्वारा श्रीफल जैन न्यूज़ का संक्षिप्त परिचय दिया गया।

तत्पश्चात 50 तपस्वियों का सम्मान किया गया जिन्होंने 5, 6, 7, 8, 10, 11, 13, 32 और सोलहकारणजी की तप साधना की।

स्वागत की श्रंखला में श्रीफल न्यूज परिवार के कमलेश जैन, पिंकी कासलीवाल, परदेशीपुरा समाज के अध्यक्ष अरविंद जैन और परदेशीपुरा बहु मंडल की अध्यक्ष श्वेता जैन का सम्मान किया गया।

परदेशीपुरा समाज द्वारा रेखा संजय जैन का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रेखा संजय जैन द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन परदेशीपुरा समाज के अध्यक्ष अरविंद जैन द्वारा किया गया।

इन श्रावक श्राविकाओं का हुआ सम्मान 

ट्विंकल पाटोदी, विकास जैन, दिशा जैन, कमलेश बड़जात्या, वैभवी बंडी, कविता जैन, कविश जैन, अंकित बांझल, प्रियंका जैन, मीनाक्षी जैन, मंजू जैन, रूपेश जैन, रमेश चंद जैन, राहुल मोदी, साधना कटारिया, संकल्प जैन, सत्येंद्र जैन, सपना जैन, श्रुति जैन, कृति जैन, सोनम जैन, साक्षी जैन, रानू पोरवाल, रीता पाटनी, लोकेंद्र जैन, निवेश सेठी, कीर्ति जैन, प्रीति जैन, रानी जैन, नम्रता जैन, देवांश जैन, अर्पित जैन, प्रतीक्षा जैन, सविता जैन, ममता जैन, अक्षत जैन, किरण जैन, ऋतु जैन, बंटी जैन, शिल्पा जैन, रचना जैन, अंकित जैन, पलक जैन, वंदना जैन, सीमा जैन, आर्या जैन, चंचल जैन, संस्कार जैन, राहुल जैन, अनिता जैन

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page