समाचार

दिगंबर जैन पंचलश्करी गोठ और विहर्ष सागर जी भक्त मंडल का आयोजन: साधना करने वाले तपस्वियों का किया सम्मान


पर्युषण के पावन पर्व पर जिन माता, बहनों, भाइयों और युवा साथियों ने 10, 5 और 3 उपवास की साधना की, उनका सम्मान समारोह दिगंबर जैन पंचलश्करी गोठ और विहर्ष सागर जी भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 24 सितंबर 2024, मंगलवार को शाम 7:00 बजे मोदी जी की नसिया बड़ा गणपति पर आयोजित हुआ। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। पर्युषण के पावन पर्व पर जिन माता, बहनों, भाइयों और युवा साथियों ने 10, 5 और 3 उपवास की साधना की, उनका सम्मान समारोह दिगंबर जैन पंचलश्करी गोठ और विहर्ष सागर जी भक्त मंडल द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 24 सितंबर 2024, मंगलवार को शाम 7:00 बजे मोदी जी की नसिया बड़ा गणपति पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष निर्मला जैन थे, जबकि अध्यक्षता सरदार मल जैन ने की।

विशेष अतिथि के रूप में तपन बड़जात्या और अजीत जैन मौजूद रहे, और विशेष सहयोगी के रूप में शरद रेखा जैन तथा नरेंद्र छाबड़ा ने योगदान दिया।

इस कार्यक्रम में सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, पूर्व पार्षद पवन पाटोदी और पवन पाटनी, अनिल जैनको, श्रीफल न्यूज की संपादक रेखा जैन, मनोज काला, विनोद गंगवाल, जयदीप जैन, विकास जैन, दिनेश गोधा, मुकेश गोधा, नरेश काला, राष्ट्रीय खंडेलवाल के संस्थापक अध्यक्ष संदीप शीतल पहाड़िया, दिगंबर पंचलश्करी गोठ मल्हारगंज के ट्रस्टी, विहर्ष सागर भक्त मंडल, 20 पंथी मंदिर समिति, चंद्र प्रभु मंदिर कमेटी और महिला मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील गोधा द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page