समाचार

गुरुदेव ने दिया आशीर्वाद : गुरु देव को अगले चतुर्मास के निवेदन हेतु भक्त पहुंचे


अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज कुलचाराम हैदराबाद में चातुर्मासरत हैं और उनके पास गुरु भक्त अपनी भक्ति की आस लेकर पहुंचे। पढ़िए कीर्ति पांड्या की रिपोर्ट…


कुलचाराम। अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज कुलचाराम हैदराबाद में चातुर्मासरत हैं और उनके पास गुरु भक्त अपनी भक्ति की आस लेकर पहुंचे। कीर्ति पांड्या ने बताया कि इंदौर जैन समाज से अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या और अन्य समाज बंधु अंतर्मना मुनि श्री प्रसन्न सागर के श्री चरणों में अपनी मंगल भावना लेकर आशीर्वाद लेने और अगले चतुर्मास का निवेदन करने पहुंचे।

इस अवसर पर, हैदराबाद में विराजित ससंघ से 2025 का चौमासा अष्टापद बद्रीनाथ में होने की मंगल कामना के साथ निवेदन किया गया। मुनि श्री ने अगले वर्ष 28 अप्रैल को विहार करने का आशीर्वाद दिया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page