समाचार

सुगंध दशमी पर आयोजित प्रतियोगिता के निर्णय घोषित: झांकी में प्रथम दिगंबर जैन समाज परदेसी पुरा और मंडलजी में संयोगितागंज पंचायती मंदिर छावनी रहे


दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा इस वर्ष (2024) में सुगंध दशमी पर झांकी एवं मंडल जी मांडने की प्रतियोगिता के पुरस्कार घोषित किए गए। झांकी प्रतियोगिता के प्रथम विजेता दिगंबर जैन समाज परदेसी पुरा और मंड ल जी मांडने में प्रथम स्थान दिगंबर जैन समाज संयोगितागंज पंचायती मंदिर, छावनी ने प्राप्त किया। पढ़िए सतीश जैन की एक विशेष रिपोर्ट…


इंदौर| दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा इस वर्ष (2024) में सुगंध दशमी पर झांकी एवं मंडल जी मांडने की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसके पुरस्कार घोषित कर दिए गए हैं। दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि मंदिर जी में बनाई गई झांकी एवं मंडल जी के निर्णायक संयोजक श्री सुभाष सेठिया एवं निर्णायक टीम में श्री कुशल राज जैन ‘ पमपम’, पं. भरत शास्त्री, श्रीमती अंकिता जैन थे।

उनके अनुसार झांकी प्रतियोगिता के प्रथम विजेता दिगंबर जैन समाज परदेसी पुरा, द्वितीय पुरस्कार दिगंबर जैन समाज संयोगितागंज पंचायती मंदिर, छावनी एवं तृतीय पुरस्कार श्री पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, वैभव नगर विजेता रहे।

मंडल जी मांडने में प्रथम स्थान दिगंबर जैन समाज संयोगितागंज पंचायती मंदिर, छावनी, द्वितीय स्थान पर दो मंदिर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गोयल नगर एवं पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जवेंरी बाग, बड़ी नसिया रहे। तृतीय स्थान पर तीन मंदिर श्री दिगंबर जैन मंदिर जैन कॉलोनी, श्री दिगंबर जैन मंदिर विजयनगर एवं श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कुम्हेडी विजेता रहे। प्रोत्साहन पुरस्कार श्री दिगंबर जैन मंदिर महालक्ष्मी नगर ऊपर की मंजिल वाला मंदिर ने प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page