समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में आयोजन : दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन मनाया उत्तम तप धर्म 


 श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति स्टेट में कलाकुंज मंदिर समिति के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन 14 सितम्बर को उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज मारुति स्टेट में कलाकुंज मंदिर समिति के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के सातवें दिन 14 सितम्बर को उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया गया। जिसमें भक्तों ने श्रीजी की प्रतिमाओं का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। विधानचार्य पीयूष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में उपस्थित सभी भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ उत्तम संयम धर्म की पूजन की म क्रियाएं संपन्न कीं। पंडित पीयूष जैन शास्त्री ने उत्तम तप धर्म के बारे में भक्तों को बताते हुए कहा कि यदि पापों से मुक्ति पानी है तो जीवन में तप को स्थान दो क्योंकि तप से ही कर्माे की निर्जरा हो सकती है।

इसलिए मानव जीवन में तप करना अति आवश्यक है तभी हम परमात्मा को पा सकते हैं। उसे उत्तम तप धर्म कहते हैं। सांय: 7:00 बजे भगवान महावीर की मंगल आरती की गई। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष रवींद्र कुमार जैन, मुकेश जैन, आदित्य जैन, विकास जैन, राजीव जैन,संजय जैन, दीपांशु जैन, राजा जैन,अंकित जैन, विवेक जैन, पवन जैन, शुभम जैन सहित कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page