समाचार

दीक्षार्थी बहनों की हुई भव्य गोद भराई : ब्रह्मचारिणी प्रियंका दीदी और ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी की बिनौली यात्रा निकाली


मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति ग्रेटर कमला नगर के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय हॉल में दीक्षार्थी ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी की भव्य बिनौली यात्रा एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसौम्यसागर जी महाराज इन दिनों आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में मंगल चातुर्मास हेतु विराजमान हैं। 6 सितम्बर को मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य एवं अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति ग्रेटर कमला नगर के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय हॉल में दीक्षार्थी ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी की भव्य बिनौली यात्रा एवं गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें भक्तों ने दीक्षार्थी ब्रह्मचारिणी दीदीयों एवं ब्रह्मचारी भैय्याजी को रथ पर बैठाकर श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कर्मयोगी एन्क्लेव कमला नगर से बैंण्ड बाजों के साथ भव्य बिनौली यात्रा निकाली। बिनौली यात्रा के श्री महावीर दिगंबर जैन मन्दिर पहुंचकर दीक्षार्थी ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी ने उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज के समक्ष श्रीफल भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उपस्थित सभी भक्तों ने दीक्षार्थी ब्रह्मचारिणी दीदीयों की गोद भराई की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं।धर्मसभा में ब्रह्मचारिणी प्रियंका दीदी सहित अन्य ने कहा कि आज मानव अध्यात्म से हटकर संयमविहीन जीवन जी रहा है। संयम मानव जीवन का सबसे बड़ा गुण है।

संयम मनुष्य को आत्म साधना के पथ के लिए प्रेरित करता है। जैन धर्म अहिंसा मय धर्म होने के साथ त्याग व तपस्या का धर्म है। वह इसी सिद्धांत पर चलकर सांसारिक मोह माया को त्याग कर चल रहा है। ज्ञानी व्यक्ति भगवान से प्रीति करते हैं, जिससें उन्हें दिव्या ज्योति की प्राप्ति होती है। आपको बता दें कि दीक्षार्थी ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी एवं प्रियंका दीदी को भारत गौरव राष्ट्रसंत आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में 12 अक्टूबर को झारखण्ड के श्री सम्मेद शिखर जी में जैनश्वरी दीक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया| इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन, रोहित जैन अहिंसा, मुकेश जैन रपरिया, राकेश जैन बजाज, अनिल रईस, नरेश जैन, अनिल जैन, पवन जैन, राजकुमार गुड्डू, शुभम जैन, समकित जैन, अनुज जैन सहित समस्त कमला नगर जैन समाज के अलावा विभिन्न शैलियों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page