समाचार

नगर के विभिन्न मंदिरों में हुआ गोद भराई का कार्यक्रम भव्य बिनोली यात्रा निकली 


ब्रह्मचारिणी दीक्षार्थी प्रियंका दीदी, ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी की भव्य बिनोली यात्रा और गोद भराई बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुई। दोनों दीदी की दीक्षा समारोह शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी में 12 अक्टूबर 2024 को सम्पन्न होने जा रही है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। ब्रह्मचारिणी दीक्षार्थी प्रियंका दीदी, ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी की भव्य बिनोली यात्रा और गोद भराई बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुई। दोनों दीदी की दीक्षा समारोह शाश्वत तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर जी में 12 अक्टूबर 2024 को सम्पन्न होने जा रही है। दीक्षा परम पूज्य आचार्य श्री राष्ट्र संत विहर्ष सागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं कर कमलों से प्रदान की जाएगी। आपने इंदौर में चातुर्मासरत आचार्य उदार सागर संसघ एवं शंका समाधान प्रेणता परम पुज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज एवं आर्यिका माताजी का आशीर्वाद लिया।

नगर के विभिन्न मंदिरों में गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुख्य समारोह मोदी जी की नसियां से प्रारंभ होकर शीतला माता बाजार इतवारिया बाजार मल्हारगंज होते हुए रामाशाह मंदिर पर भव्य गोद भराई का कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मनोज काला, सुनील गोधा, पारस पांड्या, योगेन्द्र काला, पवन पाटोदी, संजय पापड़ीवाल, पदमचंद मोदी, मुकेश गोधा, जयदीप जैन, राजेश जैन, ऋषभ पाटनी, देवेन्द्र सोगानी एवं नगर के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे समाज जन मौजूद थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page