उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं और इस क्रम में नोएडा पुलिस को उनकी नई एसीपी के रूप में ट्विंकल जैन मिली हैं। मथुरा उत्तर प्रदेश में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहते हुए अपनी शानदार कार्यशैली से पहचान बनाने वाली ट्विंकल जैन को अब नोएडा की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पढ़िये ये रिपोर्ट….
इंदौर। उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं और इस क्रम में नोएडा पुलिस को उनकी नई एसीपी के रूप में ट्विंकल जैन मिली हैं। मथुरा उत्तर प्रदेश में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहते हुए अपनी शानदार कार्यशैली से पहचान बनाने वाली ट्विंकल जैन को अब नोएडा की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी सख्त छवि और प्रभावी कार्रवाईयों के चलते उन्हें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से जाना जाता है। मध्य प्रदेश की जैन समाज की होनहार बेटी, यूपीएससी में 138वीं रैंक प्राप्त करने वालीं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी ट्विंकल जैन का मूल निवास मध्य प्रदेश के धार जिले में है।
उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बिना किसी कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाई। ट्विंकल ने दूसरे प्रयास में 138वीं रैंक हासिल कर यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि उन्हें ईमानदार कार्यशैली का इनाम मिला है। मथुरा में एएसपी के पद पर रहते हुए ट्विंकल जैन ने ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाया, जिसके चलते उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए।













Add Comment