किन्नर समाज के लोगों ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया। ज्ञात रहे कि अपने घर से दूर आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिस को राबिया किन्नर ने मंगलवार के दिन राखी बांधकर उनकी बहन की कमी दूर की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
अंबाह। किन्नर समाज के लोगों ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर मनाया। ज्ञात रहे कि अपने घर से दूर आमजन की सुरक्षा में तैनात पुलिस को राबिया किन्नर ने मंगलवार के दिन राखी बांधकर उनकी बहन की कमी दूर की। थाने में तैनात राबिया दीदी के नेतृत्व में किन्नर समाज के लोगों ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा, साथ ही उनको मिठाई खिलाई। पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।
पुलिसकर्मियों ने भी समाज की रक्षा का भरोसा दिया। राबिया किन्नर का कहना था कि पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनको बहुत अच्छा लग रहा है। राबिया ने बताया कि हम लोग आज थाने पर आए। यहां हम ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी।
ये यहां अपने घर से दूर रहकर हम लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे हैं। इन लोगों को बहन की कमी न महसूस हो, इसके लिए हम लोग उन लोगों को राखी बांधकर उन्हें लंबी आयु की आशीर्वाद दिया है।













Add Comment