सनावद। परम पूज्य राष्ट्र गौरव आचार्य रत्न श्री वर्धमान सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से सनावद नगर के समीप स्थित श्री दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र सिद्धाचल पोदनपुरम में पहाड़ी पर विराजित श्री 1008 भगवान बाहुबली स्वामी की सवा सत्रह फिट उतंग प्रतिमा के ऊपर छत्र रूपी छत के निर्माण भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह सोमवार 19 अगस्त श्रावण शुक्ल पूर्णिमा रक्षा बंधन की शुभ तिथि में नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान आर्यिका सरस्वती माताजी के आशीर्वाद से संपन्न होगा। सन्मति जैन ने बताया कि इस अवसर पर सभी समाजजन सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म प्रभावना में वृद्धि करेंगे।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment