समाचार

सभी संघों एवं समस्त आचार्य ससंघ को किया जाएगा आमंत्रित : मनाया जाएगा आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का पट्टाचार्य महामहोत्सव 


चर्याशिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का पट्टाचार्य महामहोत्सव का अति भव्य समारोह का आयोजन संभावित 30 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक मां अहिल्या की नगरी इंदौर शहर में अति भव्य और वृहद रूप से हजारों समाज जन की उपस्थिति मनाया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। चर्याशिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज का पट्टाचार्य महामहोत्सव का अति भव्य समारोह का आयोजन संभावित 30 अप्रैल 2025 से 5 मई 2025 तक मां अहिल्या की नगरी इंदौर शहर में अति भव्य और वृहद रूप से हजारों समाज जन की उपस्थिति मनाया जाएगा। इस महामहोत्सव अनेकों आचार्यों सहित लगभग 400 से अधिक साधु संतों मंगलमय सानिध्य एवम विशाल ससंघ की उपस्थिति में होगा।

भव्य समारोह का अति भव्य आयोजन एवं 2 मई को समाधिष्ट परम पूज्य गणाचार्य गुरुवर विराग सागर जी का जन्म जयंती महामहोत्सव भी इंदौर शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा। सभी संघों एवं समस्त आचार्य ससंघ को इस महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा। सभी से चर्चा के बाद समारोह स्थल घोषणा भी की जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page