दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष दिनेश मनोरम दोशी का आकस्मिक देवलोक गमन सोमवारको हो गया है। अंतिम यात्रा 8 जुलाई को शाम 04:00 बजे निज निवास 70बी, नेमिनगर जैन कालोनी इंदौर से पंचकुइया मुक्तिधाम जाएगी। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष दिनेश मनोरम दोशी का आकस्मिक देवलोक गमन सोमवारको हो गया है। अंतिम यात्रा 8 जुलाई को शाम 04:00 बजे निज निवास 70बी, नेमिनगर जैन कालोनी इंदौर से पंचकुइया मुक्तिधाम जाएगी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन परिवार ने परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे उच्च स्थान प्रदान करे और परिवारजन पर हुए इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि दिनेश जी का जाना फेडरेशन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन पुष्पा कासलीवाल, राकेश विनायका, विपुल बांझल, अतुल बिलाला, महेन्द्र बाकलीवाल, राजेश जैन दद्दू ने शोक व्यक्त किया है।













Add Comment