समाचार

रक्तचाप के बारे में दिया प्रशिक्षण : तीन दिवसीय अर्हं ध्यान योग शिविर सम्पन्न


अर्हं योग प्रणेता पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से व कुलपति प्रो. आशु रानी जी के निर्देशन में तीन दिवसीय अर्हं ध्यान योग शिविर के अंतिम दिन आज रक्तचाप (बी.पी.) विषय पर प्रशिक्षण अक्षय जैन द्वारा दिया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


आगरा। अर्हं योग प्रणेता पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से व कुलपति प्रो. आशु रानी जी के निर्देशन में तीन दिवसीय अर्हं ध्यान योग शिविर के अंतिम दिन आज रक्तचाप (बी.पी.) विषय पर प्रशिक्षण अक्षय जैन द्वारा दिया गया। अक्षय जैन ने बताया कि रक्तचाप (बी.पी.) आज की जीवन शैली का एक अंग बन गई है जो कि छोटे बच्चों में भी इसके होने शिकायत मिलती है।

पंच मुद्रा नियम करने से हम रक्तचाप (बी.पी.) की समय को कंट्रोल करने के साथ साथ इसको समाप्त भी कर सकते हैं। सत्र से पूर्व सिद्धार्थ जैन व दीक्षा जैन-ईशा जैन द्वारा सभी को योग आसान व पंच मुद्रा और अर्हं क्लैप्स कराईं। सिद्धार्थ जैन द्वारा पंच मुद्रा व अर्हं क्लैप्स को विस्तार से समझाया व बताया कि कैसे योग को हम अर्हं मंत्र के साथ करके उसकी ऊर्जा को दोगुना कर सकते हैं।

योग शिविर के समापन अवसर पर विवि के प्रो वीसी डॉ अजय तनेजा द्वारा सभी शिविरार्थियों व अर्हं टीम का इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर अर्हं टीम द्वारा डॉ अजय तनेजा का पौधा दे कर स्वागत व धन्यवाद किया।आज के सत्र में डॉ. अखिलेश सक्सेना, डॉ एस.के.जैन, अरुणा जैन, शुभम जैन, सीमा जैन, रचना जैन, मोनी जैन, वर्षा जैन, छाया जैन, अंजना जैन आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page