गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ श्री किशन बिहारीलाल जैन धर्मशाला के श्री शीतल दिगम्बर जैन मन्दिर में संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से चौंसठ रिद्धि महामण्डल विधान एवं चौसठ चंवर स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु का स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं शांतिधारा की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट..
आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ श्री किशन बिहारीलाल जैन धर्मशाला के श्री शीतल दिगम्बर जैन मन्दिर में संस्कार प्रणेता आचार्य श्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से चौसठ रिद्धि महामण्डल विधान एवं चौंसठ चंवर स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु का स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं शांतिधारा की। भक्तों ने विधानाचार्यश्री सौरभ जैन शास्त्री एवं रवीन्द्र जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मांडले पर अर्ध्य अर्पित कर चौंसठ रिद्धि विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। इसके बाद सौभाग्यशालीभक्तों ने मूलनायक भगवान शीतलनाथ की प्रतिमा की वेदी पर 64 चंबर स्थापित किए गए।
इस अवसर पर सुभाष जैन, वीरेन्द्र जैन, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, सुरेशचंद जैन, प्रमोद जैन, रविन्द्र जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, पूनम जैन सहित गुदड़ी मसूर खां जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment