समाचार

कलाकुंज जैन मन्दिर में आयोजन : भक्तों ने निकाली मां जिनवाणी की शोभायात्रा


सकल दिगम्बर जैन समाज कलाकुंज के तत्वावधान में आगरा के मारूति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज में श्रुत पंचमी महोत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु का स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने मन्दिर परिसर से मां जिनवाणी को रजत पालकी में विराजमान कर ढोल नगाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। सकल दिगम्बर जैन समाज कलाकुंज के तत्वावधान में आगरा के मारूति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कलाकुंज में श्रुत पंचमी महोत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु का स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। इसके बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने मन्दिर परिसर से मां जिनवाणी को रजत पालकी में विराजमान कर ढोल नगाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा में भक्तों ने जगह-जगह मां जिनवाणी की मंगल आरती कर और हाथों में चंवर लेकर नृत्यकर मां जिनवाणी का गुणगान किया। मां जिनवाणी की शोभायात्रा के मन्दिर पहुंचने पर भक्तों ने विधानाचार्य आशुतोष जैन शास्त्री जी के कुशल निर्देशन में अष्ट द्रव्य के साथ श्रुत पंचमी पूजन कर मां जिनवाणी की आराधना की।

पूजन में मौजूद सभी भक्तों ने शशि जैन पाटनी के मधुर भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान सौभाग्यशाली भक्तों ने मां जिनवाणी को मन्दिर जी में विराजमान किया। इस अवसर पर रविन्द्र कुमार जैन, राजीव जैन, अजय जैन, मुकेश जैन भगत, अंकित जैन, आशु जैन भगत, राजीव जैन, दीपचंद जैन, अजय जैन, शुभम जैन, समकित जैन, प्रियांशु जैन, ममता जैन, मंजरी जैन, करूणा जैन, रश्मि जैन, कविता जैन सहित समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page