नगर एवं समीपवर्ती अंचल की श्रमण संस्कृति के प्रति आस्थावान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं अहिंसा अपरिग्रह और अनेकांत के प्रचार प्रसार एवं अध्ययन अनुसंधान में सहभागी विद्वानों को पुरस्कृत और सम्मानित करने के उद्देश्य से स्थापित ऋषभदेव गौरव न्यास का पंचम सम्मान समारोह 11 जून को प्रातः 10:00 बजे साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में संपन्न होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। नगर एवं समीपवर्ती अंचल की श्रमण संस्कृति के प्रति आस्थावान प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं अहिंसा अपरिग्रह और अनेकांत के प्रचार प्रसार एवं अध्ययन अनुसंधान में सहभागी विद्वानों को पुरस्कृत और सम्मानित करने के उद्देश्य से स्थापित ऋषभदेव गौरव न्यास का पंचम सम्मान समारोह 11 जून को प्रातः 10:00 बजे साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में संपन्न होगा। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकमचंद सांवला एवं विशिष्ट अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया होंगे। अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. रेणु जैन करेंगी।
मिलेगा सम्मान
न्यास के संस्थापक एवं मंत्री डॉ. अनुपम जैन ने बताया कि समारोह में श्रमण संस्कृति एवं इतिहास के लेखक,साहित्यकार डॉक्टर सूरजमल बोबरा को जैन समाज गौरव सम्मान, जैनागम के मनीषी विद्वान एवं लेखक और प्रवचन कार पंडित रमेशचंद बांझल को जैन धर्म गौरव सम्मान एवं जैन युवा प्रतिभा आलेख जैन को जैन युवा गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। न्यास के अध्यक्ष नवीन जैन गाजियाबाद ने जैन धर्म प्रचारक राजेश जैन दद्दू को बताया कि समारोह में कुंद कुंद ज्ञानपीठ द्वारा प्रवर्तित एवं ज्ञानोदय फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित ज्ञानोदय पुरस्कार भी निर्मल कुमार जैन विदिशा एवं डाक्टर नरेंद्र कुमार जैन टीकमगढ़ को प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सारस्वत अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति अभय गोहिल भोपाल, न्यायमूर्ति जे के जैन, प्रोफेसर नरेंद्र धाकड़, डॉक्टर सविता जैन रतलाम भी उपस्थित रहेंगी।













Add Comment