समाचार

निकली विशाल शोभा यात्रा, जयकारों से गूंज उठा खेरवाड़ा : तप कल्याणक विधि का आयोजन, तीर्थंकर बालक के वैराग्य पर भाव विभोर हुए भक्त


कस्बे की स्वास्तिक कॉलोनी स्थित नवनिर्मित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव बालयोगी मुनि अनुसरण सागर जी ससंघ के सानिध्य में विद्वान प्रतिष्ठाचार्य जैन समाज के गौरव पंडित सुधीर मार्तंड के निर्देशन में शुक्रवार को तीर्थंकर बालक का तप कल्याण महोत्सव बड़े ही मनोहारी, भक्ति भाव से अयोध्या नगरी में धूमधाम से मनाया गया। पढ़िए धरणेन्द्र जैन की रिपोर्ट…


खेरवाड़ा। कस्बे की स्वास्तिक कॉलोनी स्थित नवनिर्मित आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव बालयोगी मुनि अनुसरण सागर जी ससंघ के सानिध्य में विद्वान प्रतिष्ठाचार्य जैन समाज के गौरव पंडित सुधीर मार्तंड के निर्देशन में शुक्रवार को तीर्थंकर बालक का तप कल्याण महोत्सव बड़े ही मनोहारी, भक्ति भाव से अयोध्या नगरी में धूमधाम से मनाया गया। प्रतिष्ठा कमेटी के अध्यक्ष शांतिलाल वखरिया, महामंत्री कमलेश पंचोली , सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रवीण जी पी शाह ने बताया कि तप कल्याणक महोत्सव के तहत देश देशांतर के राजाओं का आगमन, युवराज पद पर राज्याभिषेक, राजतिलक के पश्चात तीर्थंकर बालक का वैराग्य, लोकांतिक देवों का आगमन, दीक्षा विधि, तप कल्याण संस्कार आदि आयोजन के साथ तप कल्याणक मनाया गया। प्रतिष्ठा कमेटी के महामंत्री कमलेश पंचोली एवं प्रवीण शाह ने बताया कि आज प्रातः 10 बजे सजी-धजी बग्गियों में इंद्र इंद्राणी विराजित थे।

गाजे-बाजे के साथ तीर्थंकर बालक की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो स्वास्तिक कॉलोनी, पुराने बस स्टैंड, विधायक पूरी होते हुए पुनः अयोध्या नगरी में पहुंची, यहां विद्वान प्रतिष्ठाचार्य सुधीर मार्तंड ने तप कल्याणक विधि आदि अनुष्ठान पूर्ण कराए। रात्रि में मंगल आरती प्रवचन एवं धार्मिक संस्कृति नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष धनपाल जैन, रौनक जैन ,आनंद जैन, हितेश शाह, ललित शाह, निखिल जैन, कुलदीप जैन (जियाजी),राकेश शाह, महेंद्र जैन, दशा हुमड समाज अध्यक्ष वीरेंद्र वखरिया, राजेश शाह, अमित शाह, नरेश देवड़ा, मुकेश नाकोड़ा, सतीश सुरभि, राजकुमार शाह, पूर्व अध्यक्ष हेवन कुमार फड़िया, विवेक फड़िया, कुशल जैन, किरीट शाह, पंकज जैन, भारत जैन, योगेश शाह, सुभाष दोशी, प्रग्नेश जैन सहित ऋषभदेव, डूंगरपुर, छानी, नयागांव, देवल, बिछीवाड़ा, बालवाड़ा के जैन धर्मावलंबी उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page