समाचार

चतुर्थ बाल संस्कार एवं युगल शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण कर, फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया


घुवारा नगर के महावीर जिनालय में आयोजित चतुर्थ बाल संस्कार एवं युगल शिविर का शुभारंभ किया गया। रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा की रिपोर्ट


घुवारा। नगर के महावीर जिनालय में आयोजित चतुर्थ बाल संस्कार एवं युगल शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें सनत जैन कुटौरा परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा निर्मल जैन बारौ परिवार द्वारा फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर संयोजक पं. नीलेश जी शास्त्री, पं. हर्षित शास्त्री, विदुषी अनुभूति शास्त्री, विदुषी लब्धि जैन, अमन जैन, डॉ. अरुण जैन, प्रशंसा जैन, श्रीमती सरोज जैन नगर में निकालें गये जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे। बाजार मंदिर के पास जुलूस में चल रहे सैकड़ो बच्चों एवं युवा वर्ग एवं महिला वर्ग को उदयचंद परिवार द्वारा स्वल्पाहार कराकर स्वागत किया गया तथा समापन के बाद श्रीमान निर्मल बारौ द्वारा स्वल्पाहार कराया गया।

शिविर आयोजन समिति द्वारा किट प्रदानकर्ता श्रीमान आलोक दाऊ परिवार का एवं पुरस्कार वितरण कर्ता श्रीमान दिनेश जैन परिवार एवं उद्घाटनकर्ता एवं ध्वजारोहणकर्ता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ट्रस्ट के मंत्री उत्तम चंद्र जी, मास्टर प्रमोद बारौ, संतोष पाटन, अमर जी भौरा, ‌मास्टर राजारामजी बारौ, मास्टर अरविंद जी बारौ, सेठ उदयचंद जी जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सायंकालीन कक्षाएं स्थानीय विद्वानों के अलावा पंडित संजय सिद्धार्थी इंदौर, पंडित पीयूष जी खण्डवा द्वारा संचालित की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page