समाचार

अष्टापद तीर्थ यात्रा एवं कश्मीर भ्रमण हेतु यात्रियों का दल रवाना 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाएंगे पर्यटन स्थलों पर 


अष्टापद तीर्थ यात्रा एवं कश्मीर एवं पर्यटन स्थल पर यात्रा हेतु 51 यात्रियों का दल रवाना हुआ ।इस यात्रा दल में वागड़ के नौगामा ,परतापुर ,आजना, अरथुना के यात्रियों का दल यात्रा कर रहे हैं यात्री दल प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र पदमपुर सांगानेर, रानीला तीर्थ क्षेत्र की यात्रा करते हुए अमृतसर स्वर्ण मंदिर ,जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर होते हुए पहलगाम, श्रीनगर लाल चौक ,गुलमर्ग, सोनमार्ग की यात्रा करते हुये पर्यटन स्थलों का आनंद लेकर चंडीगढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार ,उत्तराखंड का खूबसूरत अष्टापद बद्रीनाथ एवं भारत का प्रथम गांव माणा मसूरी होते हुए हस्तिनापुर ,तिजारा, बड़ागांव ,जहाजपुर की यात्रा करेंगे। पढि़ए सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट ……


 नौगामा। 28 मई को अष्टापद तीर्थ यात्रा एवं कश्मीर एवं पर्यटन स्थल पर यात्रा हेतु 51 यात्रियों का दल रवाना हुआ इस यात्रा दल में वागड़ के नौगामा ,परतापुर ,आजना, अरथुना के यात्रियों का दल यात्रा कर रहे हैं यात्री दल प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र पदमपुर सांगानेर, रानीला तीर्थ क्षेत्र की यात्रा करते हुए अमृतसर स्वर्ण मंदिर ,जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर होते हुए पहलगाम, श्रीनगर लाल चौक ,गुलमर्ग, सोनमार्ग की यात्रा करते हुये पर्यटन स्थलों का आनंद लेकर चंडीगढ़, ऋषिकेश, हरिद्वार ,उत्तराखंड का खूबसूरत अष्टापद बद्रीनाथ एवं भारत का प्रथम गांव माणा मसूरी होते हुए हस्तिनापुर ,तिजारा, बड़ागांव ,जहाजपुर की यात्रा करेंगे। इस अवसर पर आज महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा एवं जैन समाज ने सभी यात्रियों को शुभ यात्रा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सभी यात्रियों को तिलक लगाकर ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, शाखा सचिव कैलाश पंचोली, विधानाचार्य रमेश चंद्र गांधी, संरक्षक डॉक्टर अजीत गांधी, संरक्षक सुरेश चंद्र मोदी ,डॉ पद्मेंद्र पंचोली ,राजेंद्र गांधी, समाजसेवी प्रदीप पिंदरमिया, कल्पेश मोदी ,प्रदीप शाह डॉ उज्जवल ,दीपेश जैन, विकेश गांधी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि सभी यात्री दल पर्यटक स्थलों पर पर्यटन करते हुए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस इन पर्यटन स्थलों पर ही मनाएंगे

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page