समाचार

जैन समाज ने जताया विरोध : 500 वर्ष पुराने जैन मंदिर के बाहरी प्रांंगण को तोड़ने का मामला 


यापुरा, उज्जैन में 500 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर जी के बाहरी प्रांगण को निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध घोषित कर तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यदि उज्जैन निगम द्वारा मंदिर की एक ईंट भी हिलाई गई तो उज्जैन ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश के साथ संपूर्ण भारत का जैन समाज पुरजोर विरोध करेगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…


उज्जैन। नयापुरा, उज्जैन में 500 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर जी के बाहरी प्रांगण को निगम द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए अवैध घोषित कर तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यदि उज्जैन निगम द्वारा मंदिर की एक ईंट भी हिलाई गई तो उज्जैन ही नहीं अपितु मध्य प्रदेश के साथ संपूर्ण भारत का जैन समाज पुरजोर विरोध करेगा। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन कहा कि विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी उज्जैन निगम और मध्य प्रदेश राज्य सरकार की होगी।

वर्ष 2023 में निगम द्वारा नोटिस दिया गया था लेकिन पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण 500 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था और मंदिर को नहीं तोड़ने का आश्वासन दिया गया था क्योंकि मंदिर जी की एक ईंट भी हिलाने पर सारा मंदिर ढह जाएगा लेकिन आज फिर से मंदिर प्रांगण तोड़ने की सूचना प्राप्त हुई है। मयंक जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन निवासी हैं और मंदिर के विषय में अच्छे से परिचित हैं फिर इसे तोड़ने की कार्यवाही चिंतनीय और निंदनीय है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page