समाचार

नेमी नगर पाठशाला का आयोजन : धार्मिक शिविर में दिए जा रहे हैं बच्चों को संस्कार


 दिगंबर जैन समाज नेमी नगर के तत्वाधान में नेमी नगर पाठशाला के तहत धार्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रारंभ 18 मई से हो चुका है। यह पाठशाला शाम 6.30 से नेमी नगर जैन कॉलोनी मंदिर में हो रही है। पहले बैच का समय शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे है। इसमें 5 से 10 साल की आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज नेमी नगर के तत्वाधान में नेमी नगर पाठशाला के तहत धार्मिक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर प्रारंभ 18 मई से हो चुका है। यह पाठशाला शाम 6.30 से नेमी नगर जैन कॉलोनी मंदिर में हो रही है। पहले बैच का समय शाम 6.30 बजे से रात 8.30 बजे है। इसमें 5 से 10 साल की आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं। दूसरे बैच का समय शाम 7.30 बजे से रात 9.30 बजे है। इसमें 10 साल की आयु से ऊपर के बच्चे भाग ले सकते हैं।

19 मई से 24 मई तक सुबह 7.00 से 9.00 बजे पूजन व अभिषेक कार्यक्रम होगा। पूजन व अभिषेक बच्चों के लिए वैकल्पिक है। बच्चों के लिये पूजन के पश्चात्‌ स्वल्पाहार की भी व्यवस्था है। बच्चों को पढ़ाने के लिए जो पाठ्यक्रम सम्मिलित किया गया है, उसमें पहले बैच में जैन धर्म के अनुसार काल चक्र व चौबीस तीर्थंकरों की जानकारी दी जारी है और दूसरे बैच में छह ढाला पढ़ाया जा रहा है। 7.30 to 8.30 जो दोनों बैच का कॉमन टाइम हैं, जिसमेंजैन धर्म आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी और एक्टीविटीज करवाई जाएंगी।

शिविर में बच्चों को लिये प्रोत्साहन के लिये समय-समय पर ढेर सारे पुरस्कार भी दिये जाएंगे। सात दिवसीय इस शिविर में पंडितअरमान जैन सांगानेर से पढ़ाने आ रहे हैं। समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, मंत्री गिरीश पाटोदी, राजेश बज, सुयश बाकलीवाल, संदीप गंगवाल, मोनू, कला, पवन गुना वाले आदि ने शिविर की सराहना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page