समाचार

श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन हुआ नवनिर्मित बगदा जैन मंदिर में भक्तों को समझाया शांतिनाथ महामंडल विधान की महिमा को 


शमशाबाद रोड़ स्थित बरौली अहीर के नवनिर्मित श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर बगदा में मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 18 मई को श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया| भक्तों ने विधान का शुभारंभ श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया ।पढि़ए अनंत कुमार जैन की रिपोर्ट ……


आगरा। शमशाबाद रोड़ स्थित बरौली अहीर के नवनिर्मित श्री 1008 चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर बगदा में मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 18 मई को श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया गया| भक्तों ने विधान का शुभारंभ श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया | भक्तों ने विधानाचार्य पंडित आशुतोष जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष मंडल पर अर्घ्य अर्पित कर श्री शांतिनाथ महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं|

विधान में मौजूद सभी भक्तों ने हाथों में चंवर लेकर संगीतकार शशि जैन पाटनी के मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु की भक्ति की| इस दौरान सौभाग्यशाली भक्तों ने उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज को शास्त्र भेंट किए। साथ ही पाद प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। विधान के मध्य में उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी महाराज ने भक्तों को शांतिनाथ महामंडल विधान की महिमा को समझाया| इसके बाद सभी इन्द्र- इन्द्रणियों ने हवन में आहुतियां देते हुए विश्व शांति की कामना कर श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का समापन किया।

शुभम जैन ने बताया कि मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्य सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में 19 मई को चौंबीसी मानस्तंभ शिलान्यास समारोह का आयोजन प्रात: 8:00 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर मन्दिर के अध्यक्ष सुधीर जैन,महांमत्री अनन्त कुमार जैन,मनोज जैन,महेश जैन, सुरेश जैन,अशोक जैन,जिनेन्द्र जैन, प्रदीप जैन,प्रभात जैन,सुमन जैन, संजय जैन,राजीव जैन,शुभम जैन एवं आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page