समाचार

भगवान अभिनंदननाथ जी का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 13 मई को  कुंडलपुर में आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के सानिध्य में जाएगा मनाया


सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान श्री अभिनंदन नाथ जी का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 13 मई को पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। पढि़ए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट ……


कुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान श्री अभिनंदन नाथ जी का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 13 मई को पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के चतुर्विध संघ के सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान , पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा।भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।

पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं पूज्य आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की पूजन होगी ।मुनिश्री के मंगल प्रवचन होंगे । मुनि संघ एवं आर्यिका संघ की आहार चर्या होगी । सांयकाल आचार्य भक्ति, भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page