अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार द्वारा 3 वर्षों से निरन्तर आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा, जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से सभी हिस्सों से जैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राए शामिल होते हैं। पढ़िए मोहित जैन की रिपोर्ट…
मुरैना। जैन समाज के होनहार बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज प्रति वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कराते थे, आचार्य श्री ने लगभग 20 वर्ष तक कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुदेव की समाधि के पश्चात उनकी अंतिम दीक्षित शिष्या युवा प्रणेता वात्सल्यमयी वंदनीय गुरु मां गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माता जी के आशीर्वाद से अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार द्वारा 3 वर्षों से निरन्तर आचार्य ज्ञानसागर अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा, जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से सभी हिस्सों से जैन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राए शामिल होते हैं।
अखिल भारतीय ज्ञानार्ष भक्त परिवार के प्रवक्ता सोनू जैन वराहना वालों ने बताया कि इस वर्ष भी अखिल भारतीय आचार्य ज्ञानसागर प्रतिभा सम्मान समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष सुनील जैन (मोना जनरेटर) निर्वाण विहार दिल्ली के द्वारा जल्दी ही मीटिंग बुलाकर कार्यक्रम की तारीख निश्चित की जायेगी।













Add Comment