समाचार

भगवान महावीर का मनाया गया निर्वाण वर्ष महोत्सव : जैन मिलन महिला विहर्ष माधोगंज का शपथग्रहण व सम्मान समारोह संपन्न हुआ


 भारतीय जैन मिलन क्रमांक 2 के स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा का शपथग्रहण व सम्मान समारोह संपन्न हुआ। भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण वर्ष महोत्सव भी मनाया गया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन क्रमांक 2 के स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा का शपथग्रहण व सम्मान समारोह संपन्न हुआ। भगवान महावीर का 2550वां निर्वाण वर्ष महोत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर जैन मिलन की वीरांगना बहिनों ने गेम्स व हाऊजी खेली। नवीन पदाधिकारियों व नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई गई। जैन मिलन महिला विहर्ष की सभी वीरांगना बहनों का सहयोग मिला।

इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अति वीरांगना शीला जैन, राष्ट्रीय सयुंक्त मंत्री अति वीर राजेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरांगना अनीता जैन, क्षेत्रीय मंत्री अति वीर महेंद्र जैन, क्षेत्रीय उप मंत्री वीरांगना अंजली जैन, ग्रुप ए की संयोजिका वीरांगना प्रीती जैन, राष्ट्रीय सद्स्य वीरांगना लता जैन जी शामिल रहीं। अध्यक्ष वीरांगना ममता जैन, सचिव वीरांगना सरोज जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना दीपा जैन, उपाध्यक्ष ललिता जैन, सहसचिव वीरांगना सोनम जैन, सह कोषाध्यक्ष वीरांगना संगीता जैन, सांस्कृतिक मंत्री वीरांगना नीलम जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना रेखा जैन, को नवीन कार्यकारणी में चुना गया। अन्य सभी कार्यकाणी के नवीन सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page