मल्हारगंज गली नंबर 3 स्थित (बहादुर भवन के पास) नवश्रृंगारित चंद्रसागर वस्तिका के संत सदन का 12 मार्च को दोपहर 2.30 बजे आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के मंगल मय सानिध्य में लोकार्पण किया जाएगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। मल्हारगंज गली नंबर 3 स्थित (बहादुर भवन के पास) नवश्रृंगारित चंद्रसागर वस्तिका का संत सदन 12 मार्च को दोपहर 2.30 बजे आचार्यश्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के मंगल मय सानिध्य में लोकार्पण किया जाएगा। जैन समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय व महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव होंगे। समस्त कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश सेठी, बीसपंथी मंदिर व्यवस्थापक कमेटी के राजेश पांड्या, भरत काला, अजयपाल टोंग्या, धर्मेन्द्र पाटनी व अजय रावका, मनमोहन झांझरी के संयोजन में संपन्न होगा।
मोदी जी की नसिया बड़ा गणपति पर आचार्य संघ की भव्य रूप से अगवानी की जाएगी। बैंड- बाजों के साथ विशाल जुलूस के रूप में पुलक मंच के संयोजकत्व में भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो कि 20 पंथी मंदिर मल्हारगंज पर पहुंचेगी।













Add Comment