कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर के शताब्दी वर्ष के मौके पर धरियावद के ईष्ट देव मूलनायक भगवान चंद्र प्रभु स्वामी के शिखर पर ध्वजा परिवर्तन का कार्यक्रम हुआ। पढ़िए अशोक जेतावत की रिपोर्ट…
धरियावद। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर के शताब्दी वर्ष के मौके पर धरियावद के ईष्ट देव मूलनायक भगवान चंद्र प्रभु स्वामी के शिखर पर ध्वजा परिवर्तन का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर सुबह भव्य पंचामृत और भिन्न रसों से अभिषेक किया गया। इसके बाद शांतिधारा और चन्द्र प्रभु की आराधना की गई। ध्वजा पुण्यार्जक परिवार शशि कांत केसरीमल चम्पावत के द्वारा शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई गई। इस अवसर पर राजेंद्र चंपावत, कमलेश रजावत, राजेन्द्र जोधावत आदि ने शांति धारा करने का लाभ लिया। श्रेष्ठी सेठ करणमल और अरविन्द जोदावत, बॉम्बे निवासी दिनेश जूठावत, बाबूलाल दोषी, श्रवण सरिया, महेन्द्र चम्पावत, मुकेश डागरिया, हर्षित चंपावत, पवन जोदावत मौजूद रहे। सभी कार्यक्रम पंडित सेजल जैन महू अतिशय क्षेत्र द्वारा सम्पन्न कराए गए।













Add Comment