समाचार

आज पहुंचे अयोध्या जैन तीर्थ : योगी आदित्यनाथ ने लिया ज्ञानमति माताजी से आशीर्वाद

भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


अयोध्या। भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ। सर्वोच्च जैन साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के दर्शन व आशीर्वाद के साथ ही उन्होंने तीर्थ पर विराजमान 31 फीट उत्तुंग भगवान ऋषभदेव जी का दर्शन कर अर्घ्य समर्पण व आरती भी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जैन तीर्थ की मार्गदर्शिका प्रज्ञाश्रमणी श्री चन्दनामती माताजी व तीर्थ के पीठाधीश स्वस्तिश्री रवींद्रकीर्ति स्वामीजी से पांच तीर्थंकर भगवानों की जन्मभूमि स्थलों के विकास पर भी चर्चा की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page